फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   metting for protect to flood

टीकाकरण के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में कैंप करें डॉक्टर

Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
metting for protect to flood
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते मंडलायुक्त मनोज मिश्रा। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बाराबंकी, अयोध्या व अंबेडकरनगर जनपद के सरयू के किनारे सभी बाढ़ग्रस्त गांवों में एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग टीकाकरण अभियान पूरा करे।
विज्ञापन

जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चलाये जा रहे टीकाकरण व स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में लगे लोगों की क्रॉस चेकिंग करें। होम्योपैथिक के डॉक्टर बाढ़ग्रस्त इलाके में कैंप लगाएं।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव हेतु लोगों को दवा दें, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और बीमारियों की समस्यायें कम आएंगी। यह निर्देश मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान विकास के प्रमुख 71 बिंदुओं/कार्यक्रमों, मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता के 18 कार्यक्रमों, नगरीय विकास के कार्यक्रमों, संभावित बाढ़ से बचाव व राहत बिंदुओं आदि की समीक्षा की गई।
आशा रिपोर्टिंग में इस वर्ष मंडल प्रथम पायदान पर है। आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सभी नवजात शिशुओं तक पहुंचने की जरूरत है। ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिन आशाओं ने विजिट नहीं किया उनको चिह्नित कर कार्रवाई करें। हफ्ते में एक बार सीएमओ सभी कार्यक्रमों की मानीटरिंग करें। पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस और डेंगू विषय महत्वपूर्ण है, इससे 1 से डेढ़ साल के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं, इससे बचाव हेतु करें कार्य।
बरसात के सीजन में वेक्टर जनित रोग बढ़ेगा इस हेतु नियमित रिव्यू करें। मंडलायुक्त ने कहा कि बीमारियों से बचाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका डीपीआरओ और नगर निकाय के ईओ की है। जितनी ज्यादा सफाई रहेगी उतनी ही बीमारियां कम होंगी। यदि तीन दिन से ज्यादा बुखार हो तो टाइफाइड की जांच अवश्य करायें।
उन्होंने कहा कि निकायों के सभी वार्ड ओडीएफ हो गये है, किंतु इसको एक बार और चेक कराने के निर्देश दिये, जिससे कोई भी छूटने न पाये। उन्होंने एग्रो को इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों के निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण कराने, इसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारियों को नलकूप को उखड़वा कर उसकी गहराई की जांच कराने के निर्देश दिए।
इसी के साथ उन्होंने विद्युत विभाग को रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति करने, ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय सीमा में बदलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। धान की रोपाई का समय चल रहा इसलिए सभी नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जनपद अयोध्या के विकास संबंधित बिंदुओं पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन के प्राथमिकता वाले जो कार्यक्रम है उसके क्रियान्वयन हेतु बैठक में दिये गये निर्देशानुसार शीघ्र दिशा निर्देश जारी किये जायेंगे। इसी प्रकार जिलाधिकारी अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ. आदर्श सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर सी. इंदूमती, जिलाधिकारी अमेठी राम मनोहर मिश्रा ने अपने-अपने जनपदों की विकास संबंधित उपलब्धियां व प्रगति विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed