{"_id":"572100044f1c1b6907a9222b","slug":"mercury-reached-43-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा फिर 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा फिर 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी से बेहाल रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद स्टेशन पर गर्मी से बेहाल यात्री सिर धोता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में बुधवार को तीसरी बार पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। पछुआ हवा की गति कम होने और बदली रहने से उमस बढ़ गयी। तापमान रविवार को और बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग को भी अभी लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।
मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र कहते हैं शनिवार तक मौसम के ऐसा ही रहने वाला हैं। रविवार को तापमान और बढ़ने के संकेत हैं। पछुआ हवा चल रही है, इससे तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।
गर्म पछुआ हवा और बदली, धूप व उमस लोगों की चमड़ी झुलसाती रही। कार्यालयों व घरों से लोग एसी व पंखे से खुद को ठंडा करते रहे। युवक-युवतियां सिर और मुंह ढककर चलते दिखे। कभी बादल तो कभी धूप-उमस के बीच दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में अभी इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। गूगल सर्च पर नगर क्षेत्र के शाहजहांपुर, बछड़ा सुल्तानपुर, देवकाली, कोरखाना, पहाड़गंज, रानोपाली, भीखापुर, जनौरा, उसरू व पूरे हुसैन खां का तापमान 43 डिग्री रहा।
उधर गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खरबूज, तरबूज, बेल सरबत, खीरा और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर डटे रहे। गर्मी से बेजुबान नालियों और नालों के पानी में बैठते रहे तो आदमी बार-बार सिर को भिगोते रहे।