फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   meeting

शहर में लगेगी नेताजी की आदमकद प्रतिमा

Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
अयोध्या। शहर के एक प्रमुख चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। 17 से 23 जनवरी तक नेताजी का जयंती सप्ताह मनाया जाएगा। यह निर्णय सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

प्रतिमा किस चौराहे पर लगेगी, यह नगर निगम के साथ बैठक में तय होगा। नेताजी जयंती सप्ताह की तैयारी को लेकर सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय कार्यालय राम भवन में केंद्र के संयोजक शक्ति सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने प्रस्ताव रखा कि शहर में एक चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा लगाई जाए या उनके नाम से एक पार्क की स्थापना की जाए। जिसमें नेताजी की आदमकद मूर्ति लगाई जाए। बैठक में मौजूद नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने केंद्र के सदस्यों और पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह इस संबंध में नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से वार्ता कर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक श्रीसिंह ने बताया कि नेताजी की जयंती सप्ताह 17 से 23 जनवरी तक मनाया जाएगा। 21 जनवरी को विशेष रूप से शहीद सैनिकों की वीर पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महानगर संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ चंद्र प्रकाश गुप्त, वेद प्रकाश राजपाल, रतन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed