फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   medical store seized

बगैर लाइसेंस का मेडिकल स्टोर किया सीज

Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
medical store seized
मवई। क्षेत्र के चकपुरवा में मंगलवार को छापामार बिना लाइसेंस के चल रहे एक मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने करीब 60 हजार रुपये की दवा भी सील की गईं। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं का नमूना भी भरा। कार्रवाई से मवई इलाके के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अयोध्या मंडल एसके चौरसिया व औषधि निरीक्षक अयोध्या प्रबोध रस्तोगी, औषधि निरीक्षक बाराबंकी सुमित वर्मा की संयुक्त टीम ने छापामारी की। औषधि निरीक्षक प्रबोध रस्तोगी ने बताया कि मवई थाना क्षेत्र स्थित चकपुरवा चौराहा पर स्थित श्याम मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया।
विज्ञापन

मौके पर फर्म के प्रो. श्याम बिहारी के पास से लगभग 60 हजार रुपये की औषधियों को सीज कर दिया गया। बताया कि छापामारी में मौके पर दो संदिग्ध मानव औषधियों के एवं एक वेटेनरी औषधि का नमूना भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्रवाई की भनक लगते ही स्थानीय बाजारों में चल रहे मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। जब तक टीम अन्य दुकानों पर पहुंचती आसपास के दुकानों के शटर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed