{"_id":"648b530cf8b9609e73007217","slug":"medical-store-found-without-license-medicines-worth-three-lakh-seized-faizabad-news-c-13-1-290816-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बिना लाइसेंस के चलते मिले मेडिकल स्टोर, तीन लाख की दवाएं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बिना लाइसेंस के चलते मिले मेडिकल स्टोर, तीन लाख की दवाएं सीज
Thu, 15 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
- रुदौली तहसील के बिगिनिया गांव में औषधि इकाई टीम ने की कार्रवाई
- गुणवत्ता परखने को दवाओं के नौ नमूने लैब जांच को भेजे आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रुदौली तहसील के एक गांव में एफएसडीए की औषधि इकाई की टीम ने कार्रवाई कर बिना लाइसेंस के चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों को पकड़ा। टीम ने यहां मौजूद तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की दवाओं को सीज करने के साथ ही नौ दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच के लिए आगरा की लैब में भेजे हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त औषधि जीसी श्रीवास्तव ने दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर औषधि निरीक्षक अयोध्या सुमित वर्मा, अंबेडकरनगर के शैलेंद्र प्रताप सिंह, अमेठी के कमलेश कुमार मिश्रा और बाराबंकी की औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बिगिनियापुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को सर्च कार्रवाई की। इस दौरान खुर्शीद खान का हमजा मेडिकल स्टोर बिना वैधानिक लाइसेंस के मिला। टीम ने यहां मौजूद 72 हजार रुपये की दवाएं सीज कर दी। इसी तरह अनीस अहमद के एनी मेडिकल स्टोर पर 1.72 लाख रुपये व संदीप मौर्या के मेडिकल स्टोर पर मौजूद 49 हजार रुपये कीमत की दवाएं भी बिक्री लाइसेंस न मिलने पर सीज की गई। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि तीनों मेडिकल स्टोरों का संचालन बिना लाइसेंस के ही बीते काफी दिनों से हो रहा था। इन दुकानों से बेची जा रही दवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए नौ दवाओं के नमूने लैब जांच के लिए आगरा लैब भी भेजे गए हैं।