{"_id":"5e160ed68ebc3e87b270a15e","slug":"medical-store-faizabad-news-lko50200753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सहायक आयुक्त, औषधि व औषधि निरीक्षक ने छापा मार बिना लाइसेंस के चल रहा मेडिकल स्टोर पकड़ा। अधिकारियों ने यहां से करीब 40 हजार कीमत की दवाएं सील की। साथ ही दो संदिग्ध दवाओं का नमूना भरा। कार्रवाई से आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई।
सहायक आयुक्त एसके चौरसिया, औषधि निरीक्षक अयोध्या पीसी रस्तोगी व औषधि निरीक्षक बाराबंकी सुमित शर्मा ने बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू में छापामारी की तो संजय मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चलता मिला।
औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बताया कि दुकान स्वामी संजय कुमार निवासी लक्ष्मणपुर ने लाइसेंस न होने की बात लिखित रूप से स्वीकार की। बताया कि यहां पर रखी गई 40 हजार की दवाएं सील करते हुए दो संदिग्ध दवाओं का नमूना भरा गया। कार्रवाई की भनक लगते ही स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। जब तक टीम कार्रवाई स्थल से निकलकर अन्य मेडिकल स्टोर तक पहुंचती, आसपास की दुकानों के शटर गिर गए।