फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   medical

मेडिकल कॉलेज में परास्नातक कक्षाएं चलाने की तैयारी

Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
medical
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, गंजा में अब एमबीबीएस के बाद परास्नातक के समतुल्य डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) का कोर्स कराने की तैयारी की जा रही है। चार विभागों में डीएनबी व चार विभाग में डिप्लोमा कराने के लिए मेडिकल कॉलेज ने एनबीई को प्रस्ताव भेजा है। एनबीई की अलग-अलग टीमों ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया है। सब कुछ ठीक रहा तो अनुमति मिलते ही जुलाई-अगस्त से कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति के बाद वर्ष 2019 में ही सौ सीटों पर दाखिला लेकर एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू की गई हैं। इस वर्ष सौ विद्यार्थियों का नया बैच भी नीट से परिणाम घोषित होने के बाद भेजा जा चुका है, जिनका प्रवेश लेकर फाउंडेशन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी विभाग में विशेषज्ञता के लिए परास्नातक करना होता है। इसके लिए तमाम छात्र एमडी-एमएस में दाखिला लेते हैं। करीब दो वर्ष के इस कोर्स के बाद विद्यार्थियों को संबंधित विभाग में विशेषज्ञता दी जाती है।
विज्ञापन

भविष्य में इसी आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन एमडी-एमएस के समतुल्य डीएनबी (डिप्लोमेट आफ नेशनल बोर्ड) व डिप्लोमा कराने की तैयारी में जुटा है। सर्जरी में तीन, पैथोलॉजी में चार, एनेस्थीसिया के दो सीटों व मेडिसिन में डीएनबी कोर्स और टीबी एवं चेस्ट, एनेस्थीसिया, गायनी व पीडियाट्रिक में डिप्लोमा के लिए एनबीई (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन) को प्रस्ताव पूर्व में ही भेजा गया था। जिसके क्रम में एनबीई की ओर से सर्जरी, टीबी एवं चेस्ट, पीडियाट्रिक, गायनी, ईएनटी, एनेस्थीसिया विभागों का निरीक्षण किया जा चुका है। बीते शुक्रवार को पैथोलॉजी विभाग का भी केजीएमसी की पूर्व प्रोफेसर एंड हेड डॉ मधुमती गोयल ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीई की ओर से भेजी गई अलग-अलग टीमों ने अस्पताल में संबंधित विभागों के यंत्रों, उपकरणों, आईसीयू, ओपीडी, आईपीडी सहित मानक के अनुरूप तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। अब तक हुए सभी निरीक्षण आशानुरूप बेहतर ही बताए जा रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही सभी विभागों को एक साथ अनुमति मिलने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि फरवरी माह में ही एनबीई की ओर से हरी झंडी मिलने पर जुलाई-अगस्त तक कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।

मेडिकल कॉलेज के चार विभागा में पीजी के समतुल्य डीएनबी कोर्स व चार विभाग में डिप्लोमा कराने के लिए प्रस्ताव एनबीई को भेजा गया था। अलग-अलग टीमों ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। अनुमति मिलते ही जुलाई-अगस्त से कक्षाएं चलाई जाएंगी।
- डॉ. विजय कुमार, प्रिंसिपल, राजर्षि दशरथ, मेडिकल कॉलेज, गंजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed