{"_id":"5d923afe8ebc3e01675619c7","slug":"medical-college-s-electricity-is-bad-for-two-days-faizabad-news-lko484449116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में दो दिन से बिजली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में दो दिन से बिजली खराब
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पावर कारपोरेशन द्वारा बार-बार मरम्मत कार्य करने के बावजूद भी समस्या का स्थाई निदान नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों व तीमारदारों सहित कालोनीवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
बीते माह कई बार बिजली खराबी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बीते शनिवार की देर शाम अचानक अचानक बिजली में फॉल्ट हो गई। लो वोल्टेज की समस्या से तमाम आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि समस्या से पावर कारपोरेशन को अवगत कराया, इसके बावजूद बिजलीकर्मी रविवार को नहीं आए। सोमवार की सुबह बिजलीकर्मी मरम्मत के लिए पहुंचे और बिजली बहाल होने में 11 बजे तक समय लग गया।
विज्ञापन
सोमवार को एक दिन का अवकाश होने के कारण मरीजों की भारी भीड़ एकत्र हुई। इलाज के लिए चिकित्सक तो बैठे, दवाएं भी मिलीं, लेकिन जांचें नहीं हो सकी। इसके लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा। जब बिजली ठीक हुई, इसके बाद समय कम अवशेष होने के कारण आधे मरीजों की जांचें ही हो सकीं, शेष को मजबूरी में लौटाना पड़ा। वहीं, अस्पताल से सटी कालोनी में भी पानी की किल्लत फिर फैल गए।
मेडिकल कॉलेज अयोध्या के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने बताया कि बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है जिससे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को बिजली खराब हुई, यदि पावर कारपोरेशन के लोगों ने गंभीरता से संज्ञान लिया होता तो रविवार को बिजली ठीक हो सकती थी। कालोनी में भी लोग पानी को तरस रहे थे।