फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   mayor ticket

Ayodhya News: चुनाव के पहले टिकट के लिए होगा घमासान

Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
mayor ticket
अयोध्या। नगर निगम में महापौर पद के लिए चुनाव कौन लड़ेगा, नाम अभी तय नहीं हुआ है। इस बार नगर निगम अयोध्या की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। पिछले चुनाव में शांत रहीं महिलाएं इस बार खुलकर दावेदारी कर रही है। संख्या लगातार बढ रही है। ऐसे में चुनाव से पहले टिकट के लिए घमासान होना तय है।
विज्ञापन

2017 के चुनाव में सीट अनारक्षित थी, नौ प्रत्याशी थे। भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय ने महापौर चुने गए। महापौर पद के लिए सपा व कांग्रेस के साथ भाजपा में सबसे ज्यादा दावेदारी है। इसकी वजह भी है।2017 में भाजपा की जीत के साथ पहले भी भाजपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका अयोध्या व फैजाबाद में भाजपा का दबदबा रहा। ज्यादा समय तक भाजपा के चेयरमैन रहे या फिर कांग्रेस के। फैजाबाद से भाजपा से निर्मला सिंह, जीपी सिंह, विष्णु गुप्ता, विजय गुप्ता से चेयरमैन रहे तो विजय गुप्ता ही कांग्रेस से चेयरमैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या नगर पालिका से भाजपा के राधेश्याम गुप्ता, चंद्रकांती मिश्रा, कांग्रेस से सरदार महेंद्र सिंह और मिथिलेश पांडेय चेयरमैन रही। 2017 के चुनाव में पार्षद भी भाजपा से ही ज्यादा जीते थे।
भाजपा
महापौर पद के दावेदारों की चर्चा में आए लोगों में भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र की पत्नी पुनीता, सभासद और पार्षद अशोका द्विवेदी, भाजपा नेता गिरीश पांडेय की पत्नी आशा पांडेय, शाहनेवाजपुर के प्रधान रहे जितेंद्र दूबे की पत्नी माया, शिक्षा विभाग के अफसर की पत्नी व भाजपा महिला की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय है। डॉ. मंजूषा पांडेय, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता की महिला परिवारीजन, सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना तिवारी, अवधेश वर्मा की परिवारी महिला शामिल हैं। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के परिवार की चर्चा है लेकिन औपचारिक रूप से दावेदारी अभी नहीं बताई गई।
सपा
समाजवादी पार्टी से पार्टी नेता व केंद्रीय दुर्गा पूजा व राम लीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की पत्नी कंचन, सपा से ही पूर्व सभासद मुस्कान सावलानी, महिला सभा की अध्यक्ष सरोज यादव और सभा की ही महामंत्री अपर्णा यादव का नाम हैं। पूर्व मंत्री पवन पांडेय की पत्नी का नाम भी लिया जा रहा है लेकिन दावेदारी की बात सामने नहीं आई। अन्य नाम भी है।
कांग्रेस
कांग्रेस से महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल की पत्नी नीलम सिंह, कांग्रेस नेता शैलेंद्र मणि पांडेय की पत्नी व अयोध्या नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मिथिलेश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी बीरू की पत्नी स्वाती तिवारी, जल्द पार्टी में आई महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेनू राय का नाम भी चर्चा में हैं।

नगर पालिका रुदौली
नगर पालिका रुदौली के अध्यक्ष का पद अनारक्षित होने से भीड़ गई है। सपा से चेयरमैन जब्बार अली के साथ पार्टी पदाधिकारी विनोद लोधी के साथ कई नाम चर्चा में है। भाजपा में पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन, अनिल मिश्रा के साथ आशीष शर्मा के नाम प्रमुख दावेदारों में चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed