फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Maternities started getting breakfast and food again in the hospital

अस्पताल में प्रसूताओं को फिर मिलने लगा नाश्ता और भोजन

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Maternities started getting breakfast and food again in the hospital
बीकापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती होने वाली प्रसूताओं का भोजन और नाश्ता शुक्रवार से फिर शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में भोजन व नाश्ता न मिलने की खबर अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

बताया गया कि अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती होने वाली महिलाओं को शासन से सुबह ब्रेड और दूध के अलावा सुबह-शाम दोनों वक्त संतुलित भोजन दिए जाने का निर्देश है। बावजूद इसके अस्पताल में सात फरवरी से योजना का संचालन ठप हो गया था। अस्पताल में भोजन और नाश्ता न मिलने से प्रसव के बाद महिलाओं के लिए उनके परिजन और तीमारदार खुद अपने पास से भोजन और दूध-नाश्ते की व्यवस्था कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी करने पर मालूम हुआ कि जिले से अस्पताल में भोजन और नाश्ते की व्यवस्था का टेंडर लेने वाले ठेकेदार से बीकापुर में भोजन की व्यवस्था के लिए बीकापुर निवासी गरीब महिला मीरा देवी को जिम्मेदारी दी गई थी। मीरा देवी अस्पताल में भर्ती होने वाली प्रसूताओं के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था करती थी। बाद में पेमेंट रोक देने से उन्होंने अस्पताल में प्रसूताओं को भोजन और नाश्ता देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा देवी ने बताया कि ठेकेदार से करीब 7000 रुपये का पेमेंट नहीं किया गया है। आर्थिक तंगी के चलते भोजन नहीं दे पा रही थी। आठ अप्रैल को खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। प्रसूता भर्ती वार्ड में शुक्रवार से भोजन और नाश्ते की व्यवस्था शुरू करा दी गई है। अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बीच में कुछ समस्या आई थी लेकिन अब एडमिट होने वाली महिलाओं को भोजन और नाश्ता मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed