फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Marking work started on the Ghats of Deepotsav

दीपोत्सव के घाटों पर शुरू हुआ मार्किंग कार्य

Mon, 25 Oct 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Marking work started on the Ghats of Deepotsav
अयोध्या-राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में रामायाण कालीन चित्रण के लिए मार्किंग करते वॉलंटियर्स - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में 03 नंवबर को होने वाले पांचवें दिव्य दीपोत्सव में रविवार को अवध विवि प्रशासन व वॉलंटियर्स की टीम ने घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

32 घाटों पर उकेरे जाने वाले रामायण कालीन प्रसंग के स्थान को निर्धारित किया गया है। सोमवार को सरयू आरती के बाद चित्रों को उकेरने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रामनगरी में पांचवें दिव्य दीपोत्सव की तैयारियां चरम पर चल रही हैं। घाटों पर रामायण कालीन चित्रों को उकेरने में विवि प्रशासन लगा है। वॉलंटियर्स की टीमों ने रविवार को कलाकारों के साथ सभी घाटों पर मार्किंग का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव के नोडल अफसर प्रो. शैलेंद्र वर्मा ने बताया है कि यह कार्य 30 अक्तूबर तक किया जाएगा। एक नवंबर को घाटों पर चित्रण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एक नवंबर को ही घाट पर ही विवि प्रशासन व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से समस्त वॉलंटियर्स को टी शर्ट वितरित की जाएगी। नेपाल की ओर से लगातार छोड़े जा रहे पानी से मौजूदा समय में सरयू का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
इससे घाटों के ऊपर तक पानी भर गया है। जिन स्थानों पर दीप जलाए जाने हैं वहां पर नमी अधिक होने से मार्किंग का काम दूसरे दिन फिर से करना पड़ा है। जानकारों के अनुसार अगर जल्द नमी खत्म नहीं हुई तो चित्रण के दौरान भी समस्या आ सकती है।
दीपोत्सव में नौ लाख दीप सजाकर फिर से रिकॉर्ड बनाने के लिए वाइस ऑफ इंडिया की विजेता रहीं निष्ठा शर्मा वॉलंटियर्स में उत्साह जगाने का कार्य करेंगी। इसकी तैयारी विवि प्रशासन का संगीत व अभिनव कला विभाग कर रहा है।
कार्यक्रम के लिए विभाग ने कुलपति समेत जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति मांगी है। इसमें निष्ठा शर्मा के साथ दिव्या तिवारी, रिशिता तिवारी, नीलम पाठक, चेतना गौतम, एकता सिंह, एकता मौर्या, प्रिया पांडेय व शिवांगी श्रीवास्तव की टीम गठित की गई है।
यह सभी छात्र फिल्मी दुनिया से सीधे तौर पर जुड़े हैं। विभाग के समन्यवक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया है कि दीपोत्सव के अंतिम तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

अधिक कार्य के चलते वॉलंटियर्स थक जाते हैं। इसमें उत्साह की कमी आ जाती है। इसी के दृष्टिगत टीम गठित कर प्रस्ताव जिला प्रशासन व विवि प्रशासन को सौंपा गया है। अनुमति के बाद यह टीम अंतिम तीन दिन घाटों पर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed