{"_id":"5e1370c48ebc3e879c0112b1","slug":"make-ayodhya-grand-clean-and-beautiful-neelkanth-faizabad-news-lko501666821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को भव्य, स्वच्छ व सुंदर बनाएं : नीलकंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को भव्य, स्वच्छ व सुंदर बनाएं : नीलकंठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सोमवार को अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विधायकों और अधिकारियों से कहा कि अयोध्या को नाम के अनुरूप भव्य, स्वच्छ व सुंदर बनाने में पूरी क्षमता से जुटें। इस दौरान विधायकों और अफसरों ने विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे भी उठाए।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत के हर कोने से ही नहीं अपितु पूरे विश्व से महान हस्तियां एवं प्रबुद्ध लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करने इस पवित्र नगरी में आते हैं। ऐसे में वे जब अयोध्या से लौटें तो मनमोहक छवि लेकर जाएं।
प्रभारी मंत्री ने अयोध्या नगर निगम में सीवर लाइन की स्थिति की समीक्षा की। रेलवे लाइन और हाइवे के उत्तर में ही सीवर लाइन बिछाने की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को अयोध्या के दक्षिण तरफ और नगर निगम के संपूर्ण विस्तारित क्षेत्रफल में सीवर लाइन बिछाने के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अयोध्या शहर में सीवर लाइन की बाबत डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजी गई है। बैठक में स्वदेश दर्शन, नमामि गंगे योजना पर चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि सरयू नदी में गिरने वाले पांच गंदे नालों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
अमृत योजना के तहत प्रभारी मंत्री ने गिरते भूगर्भ जलस्तर को ध्यान में रखकर उच्च क्षमता के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कहा, ताकि भविष्य में जनमानस को पेयजल संकट से परेशान न होना पड़े।
बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना से गरीब मजदूर, होमगार्ड्स, गांव के चौकीदार, रेहड़ी मजदूर, भट्ठा मजदूर आदि को जोड़ने के लिए कहा गया। प्रभारी मंत्री ने कन्या सुमंगला, ग्रामीण आवास, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, समाज कल्याण आदि की भी समीक्षा की।
रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने जिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर की सीटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब होने की शिकायत की। प्रभारी मंत्री ने शासन स्तर से इस समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को हर विधानसभा क्षेत्र में एक वृहद मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश दिया।
बैठक में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ, बीकापुर विधायक शोभा सिंह चौहान, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी, प्रभारी सीडीओ कमलेश कुमार, नगर आयुक्त डॉ. नीरज शुक्ल मौजूद रहे।