{"_id":"5d9a25668ebc3e0142327e18","slug":"mahagauri-worship-on-ashtami-faizabad-news-lko485545814","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टमी पर हुई महागौरी की पूजा
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को दुर्गा माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। ‘सर्वमंगल मांगल्यै शिवे सर्वार्थ साधिके, शरण्ये त्रयंबके गौरि नारायणि नमोस्तुते’ के स्वर पंडालों और सिद्धपीठों में गूंजते रहे। शाम होते ही शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा।
नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने आखिरी व्रत रखा। रामनगरी में छोटी देवकाली, फैजाबाद के बड़ी देवकाली, मरी माता, पाटेश्वरी देवी, रुदौली के कामाख्या भवानी, कुशमाहा के अष्टभुजी माता आदि मंदिरों में माता की पूजा को भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
वहीं, व्रतधारी महिलाओं ने कन्या पूजन भी किया। करीब 1,148 देवी पंडालों समेत देवी मंदिरों से लेकर चारो ओर मां के गीत गूंजते रहे। भक्तों ने मां को नारियल-चुनरी चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।