{"_id":"6b6a8ce31b64aab90c54a78d034bbc79","slug":"magh-purnima-devotees-descended-put-dip-in-the-sarayu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, सरयू में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, सरयू में लगाई डुबकी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा पर्व पर सोमवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर से ही सरयू के स्नान घाट स्नानार्थियों से पटे रहे। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुबह से ही नगर क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहे लेकिन व्यवस्था को धता बता टैक्सी वाहन मुख्य मार्गों पर दौड़ते रहे। माघ मास के आरंभ से ही नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।
मौनी अमावस्या पर्व के बाद से प्रयाग माघ मेले से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ का आवागमन बना रहा। सोमवार को माघ पूर्णिमा पर्व पर पतित पावनी सरयू में स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन
स्नान व दान के बाद श्रद्धालुओं का रेला प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा। स्नान घाटों के साथ मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
पर्व पर जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही कमर कस ली थी। स्नान घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। भारी भीड़ से मार्गों पर उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक के मद्देनजर यातायात प्रतिबंध सुबह से ही प्रभावी रहा।
नयाघाट बंधा तिराहे और श्रीराम अस्पताल पर पुलिस बैरियर से टैंपो-टैक्सी व चार पहिया वाहन नगरी में प्रवेश नहीं कर सके। हालांकि इन बैरियरों से इतर गली-कूचों के माध्यम से टैक्सी व चार पहिया वाहन मुख्य मार्ग पर पहुंच भीड़ के बीच दौड़ते रहे।