फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Made of employment policy, every hand at work

रोजगार की बने नीति, हर हाथ को मिले काम

Tue, 14 Feb 2017 10:16 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 14 Feb 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Made of employment policy, every hand at work
फैजाबाद के चौक में मंगलवार को अमर उजाला के वोटर अड्डे में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
जनता अब उतनी भोली-भाली नहीं रही, जितनी कि चुनाव में उतरे सियासी धुरंधर समझ रहे हैं। लोग अब लुभावने वादों के फेर में फंसते नहीं दिख रहे हैं। मतदाताओं में सजगता है कि उन्हें लुभावने वादों में पड़कर अपने वोट को खराब नहीं करना है।
विज्ञापन


हर हाथ को काम मिले, ऐसी रोजगार की समग्र नीति हो और उस पर गंभीरता से अनुपालन भी हो। जाति और मजहब के तरानों को लोगों ने नकारने की बात कही। मतदाताओं का कहना है कि वोट तो सिर्फ विकास पर देना है।       
विज्ञापन


अमर उजाला के वोटर अड्डा में चौक पर मंगलवार को मतदाताओं ने खुलकर अपनी-अपनी राय रखी। एक मतदाता ने कहा कि मनरेगा के तहत गांवों में तालाब खुदवाकर पैसे की बर्बादी की गई है। जब तालाब में पानी ही नहीं है तो आखिर उसकी कोई उपयोगिता तो नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने समय के कुंडों, तालाबों में पानी साल भर रहता है लेकिन मनरेगा के तालाब पानी भरते ही सूख जाते हैं। जाति और मजहब का रंग चढ़ाने की कोशिश चाहे जितनी चालाकी से की जा रही हो, मतदाता अब इन बातों से बहुत सजग हो गया है।

एक मतदाता ने कहा कि वोट तो सिर्फ विकास को देना है, जो हर हाथ को काम देने की व्यापक दृष्टि रखता हो, उसे देना है। जाति और धर्म के फेर में फंसे हुए बहुत दिन हो गए। अब इससे आगे निकलने की जरूरत है। यही वक्त की पुकार है जिसे अभी सियासी दल समझ नहीं पा रहे है।

दलबदलुओं के खिलाफ खूब आक्रोश दिखा। आखिर इन्हीं को हर बार क्यों मौका मिल जाता है। दलबदलुओं को तवज्जो नहीं देने पर भी क ई मतदाताओं ने अपनी राय दी। जिले में अंग्रेजों के समय के खुल सोहावल पावर हाउस को तीन दशक पहले बंद किए जाने पर भी सवाल उठा।

एक मतदाता ने कहा कि अंग्रेजों के समय हमारे इलाके में जितनी बिजली मिल जाती थी, अब उतनी नहीं मिलती है। साहबगंज नाले से उठती दुर्गंध को बड़ी परेशानी बताया गया। इसकी नियमित सफाई कराने की भी मांग उठी।


रीडगंज ओवरब्रिज की तरह बेनीगंज क्रॉसिंग पर भी उपरिगामी सेतु बनाने की मांग उठी जिससे कि लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके। चौक में अतिक्रमण और फिर उसके ऊपर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से हर पल लगने वाले जाम को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed