फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Loss due to storm and rain less, more gain

आंधी और बारिश से नुकसान कम, फायदा ज्यादा

Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Loss due to storm and rain less, more gain
अयोध्या। जिले में मौसम का मिजाज रविवार देर रात अचानक बदलाञ कई इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। कुछ जगह पर ओले भी गिरने की खबर है। हालांकि आंधी से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बारिश से जायद की फसलों सहित नगदी फसल गन्ने को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ जगहों पर पेड़ गिरने से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। जिले में रविवार रात करीब एक बजे बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद हवा ने धूल भरी आंधी का रूप ले लिया। इस दौरान गर्मी से निजात पाने के लिए घरों के बाहर सो रहे लोगों को अपने बिस्तर समेट कर घर के अंदर जाना पड़ा।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद बारिश होने लगी। इस आंधी ने कई लोगों के छप्पर उड़ा दिए। कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। इसके चलते शहरी इलाकों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिसे ठीक करने में पॉवर कॉर्पोरेशन को पसीने छूट गए। आंधी-पानी से जिले में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन ब्लॉक के ग्राम सभा ककोली के अंकुर सिंह, अनुराग प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश से जायद की फसल उरद, मूंग, मक्का, तथा नगदी फसल गन्ने को बहुत फायदा हुआ है। रविवार देर रात आई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात भी मिली। इससे तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बीते कई दिनों से 38 डिग्री से ज्यादा रहने वाला अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री तक पहुंच गया।

न्यूनतम पारा भी 21.5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे आसमान में हलके बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed