फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lohia house demolishe, child injured

बन रहा लोहिया आवास ढहा, बच्ची घायल

Wed, 15 Feb 2017 10:26 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Lohia house demolishe, child injured
फैजाबाद-मवई ब्लाॅक के सिंघागढ़ मजरे रामपुर जनक में निर्माणाधीन लोहिया आवास की गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
मवई थाना क्षेत्र के सिंघागढ़ मजरे रामपुर जनक गांव में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन लोहिया आवास की दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे के नीचे दब कर 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल से गंभीर अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया, फोन पर तहसीलदार ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


रुदौली तहसील के मवई ब्लॉक के सिंहागढ़ मजरे रामपुर जनक निवासी महंगू की पत्नी शकुंतला का चयन लोहिया आवास के लिए हुआ है। महंगू ने बताया कि आवास का निर्माण ग्राम प्रधान करवा रहे थे। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने बैंक से पैसा सीधे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया और निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन


इसी के चलते बुधवार दोपहर लोहिया आवास की दीवार भरभरा कर ढह गई। मलबे में दब कर महंगू की 10 वर्षीय पुत्री खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने घायल बालिका को मलबे से निकाल कर ग्राम प्रधान राजेश कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और ग्रामीणों ने घायल बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बालिका की हालात गंभीर होने पर उसे सीएचसी रुदौली भर्ती कराया गया है, जहां बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवारीजनों ने बताया कि बच्ची को अभी तक होश नहीं आया है।


सूचना पर पहुंची डायल 100 की टीम ने जांच पड़ताल की और आक्रोेशित ग्रामीणों को शांत कराया। मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह यादव ने बताया जानकारी मिली है, मौके पर टीम भेजी गई है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार को फोन कर घटना से वाकिफ कराया और निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान बैंक से निर्माण का पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर घटिया निर्माण करा रहे हं। तहसीलदार ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed