फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

गांव में प्रवेश पर रोक, बांस-बल्ली लगाकर रास्ते किए सील

Tue, 19 May 2020 09:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
lock Down
ग्राम प्रधान ने गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है। - फोटो : FAIZABAD
रौजागांव। रुदौली तहसील के ग्राम पंचायत रौजागांव की महिला ग्राम प्रधान ने ग्रामवासियों के सहयोग से गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है। प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी रास्तों को बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया है। सभी रास्तों पर पोस्टर लगाकर दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों, प्रवासियों के गांव में आने पर उनका डिटेल हर बैरियर पर उपस्थित निगरानी टीम के द्वारा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण श्याम बिहारी ने बताया कि बगल के गांव कूढ़ा सादात में कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद से हम सभी ने प्रधान की मदद से गांव को लॉक कर दिया। सियाराम गुप्ता ने बताया कि सभी व्यक्ति स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे तभी रिश्तेदारी व दोस्ती भी काम आएगी, इसलिए गांव में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन रोक दिया गया है। गांव में आने वाले सभी रास्तों पर बाकयदा बांस बल्ली लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर पाएए इसके लिए सभी मार्गों पर सार्वजनिक सूचना भी चस्पा कर दी गई है। दोस्तों व रिश्तेदारों तक गांव में आना प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही कोई भी ग्रामीण अनावश्यक कार्य से घर से बाहर न निकले, इसका भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राज कुमारी ने बताया कि गांव में आने वाले ठेलों, फेरीवालों की भी जानकारी हर बैरियर पर लिखी जा रही है, और केवल उन्हीं को प्रवेश दिया जा रहा है, जिसे उपस्थित लोग पहचानते हैं। गांव में बाकायदा युवकों की ड्यूटी लगाकर निगरानी कराई जा रही है।
प्रतिदिन ग्राम निगरानी समिति की बैठक कर आवश्यक जानकारी को उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है। गांव में उन्हीं प्रवासियों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके हाथ मे मोहर लगी है व थर्मल स्क्रीनिंग हुई है। बाहर से आने वाले लोगों के कपड़ों को गर्म पानी में डालने व साबुन से अच्छी तरह से नहाने के लिए भी प्रवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

प्रधान प्रतिनिधि राम चन्द्र यादव ने बताया कि गांव को सुरक्षित रखने के लिए गांव को समय समय पर सेनिटाइज भी किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह ने महिला प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी ग्राम निगरानी समितियों को अपने गांव के लोगों की सुरक्षा के लिए अच्छे से कार्य करना चाहिए। इस विपदा की घड़ी में सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed