फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

1400 किमी. चलाई साइकिल, अहमदाबाद से पहुंचे बीकापुर

Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
lock Down
15 दिन की यात्रा कर अहमदाबाद से बीकापुर पहुंचे मजदूर। - फोटो : FAIZABAD
बीकापुर। लॉकडाउन के कारण काम-धंधा बंद है। अब खाने के भी लाले पड़ गए हैं। ऐसे में परदेश में नौकरी कर रहे लोग अब अपने घरों को लौटने के लिए परेशान हैं। भोजन के संकट से परेशान बीकापुर तहसील के छह युवा साइकिल से 1400 किमी. की यात्रा कर अहमदाबाद से रविवार देर शाम अपने गांव पातूपुर पहुंचे। युवकों ने बताया कि यात्रा में करीब 15 दिन लगे।
विज्ञापन

अहमदाबाद से बीकापुर पहुंचे पातूपुर निवासी राहुल शर्मा, रोहित, रंजीत कुमार, विद्यासागर, अभिषेक और रामजियावन ने बताया कि हम लोग अहमदाबाद में कपड़े की मील में काम करते हैं। 25 अप्रैल को 6 साइकिलों से घर के लिए निकले। रास्ते में मध्यप्रदेश में दो साइकिल खराब हो गईं। साइकिल मरम्मत की दुकान न मिलने से दोनों साइकिलों को वहीं छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बची चार साइकिलों पर 6 लोग बैठकर यहां पहुंचे हैं। दो साइकिल पर दो-दो लोग सवार होकर आए हैं। रास्ते में मध्यप्रदेश और राजस्थान में उन्हें खाने-पीने को मिला लेकिन उत्तर प्रदेश में कहीं भोजन नहीं मिला है। 15 दिन की यात्रा करके बीकापुर पहुंचे हैं। बीकापुर में संचालित आश्रय स्थल में पहुंचकर सभी लोगों ने अपना नाम व पता दर्ज कराया। उसके बाद सीएचसी में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराया। चिकित्सक ने हाथ में मोहर लगाकर सभी लोगों को अपने घर में 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया और सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed