फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

1300 श्रमिकों को लेकर जालंधर से अयोध्या पहुंची स्पेशल ट्रेन

Sun, 10 May 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
lock Down
ट्रेन से पहुंचे श्रमिकों व उनके परिवारीजनों की हुई स्क्रीनिंग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन से रविवार को लगभग 13 सौ प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन फैजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन में अयोध्या के साथ प्रदेश के अन्य कई जिलों के श्रमिक बताए गए हैं। इन श्रमिकों को भोजन के पैकेट, पानी की बोतल देने के साथ ही हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद सभी को रोडवेज बसों के जरिए उनके जिलों को पुलिस स्कॉर्ट के साथ रवाना किया गया। गुजरात के साबरमती से दूसरी ट्रेन के देर शाम तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

फैजाबाद जंक्शन पर पंजाब के जालंधर स्टेशन से चलकर यह ट्रेन रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे फैजाबाद जंक्शन पहुंची। जबकि दूसरी ट्रेन के साबरमती से शाम को छह बजे के बाद यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

बताया गया है कि इस ट्रेन पर कुल 13 सौ प्रवासी श्रमिक हैं। यह श्रमिक अयोध्या के साथ ही झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर, लखीमपुर, सीतापुर सहित अन्य जिलों के श्रमिक शामिल थे। ट्रेन के आने पर व्यवस्था के लगाई गई प्रशासन की ए टीम के नोडल अफसर एडीएम प्रशासन संतोष सिंह की देखरेख में टीम के अफसरों ने आने वाले सभी श्रमिकों को डिब्बे के अंदर बोगी में ही लंच पैकेट तथा पानी की बोतल उपलब्ध कराया। सभी श्रमिकों ने भोजन के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए उन्हें प्लेटफार्म पर उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मेडिकल स्क्रीनिंग व थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उनका पूरा विवरण जनपद वार बनाए गए काउंटरों पर दर्ज किया गया। इसके बाद जनपद अयोध्या को छोड़कर अन्य जनपदों के श्रमिक को उनको पहले से आवंटित बसों में बैठाकर पुलिस एस्कॉर्ट के साथ रवाना किया गया। श्रमिकों को संबंधित जनपद के जिला मुख्यालय पर बस पहुंचने पर पुलिस स्कॉट्र्स द्वारा बसों से भेजे गए श्रमिकों को वहां के जिला प्रशासन के संरक्षण में सुपुर्द कर किया जाएगा। इसके बाद उस जनपद के जिला प्रशासन से भेजे गए श्रमिकों के लिए शासन से निर्धारित गतिविधियों का आगे संचालन किया जाएगा।
जिले में तहसील वार अलग-अलग बसों में सवार कर उनके पूर्ण विवरण के साथ तहसीलों में भेजा जा रहा है। जहां एसडीएम के निर्देशन में भेजे गए श्रमिकों की पुन: थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। तहसील में निर्धारित परिसर में ही श्रम विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा।

श्रमिकों द्वारा प्रवासी जनपद में क्या-क्या कार्य किया जाता है और उन्हें किस कार्य में महारत हासिल है को एक अलग रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा ताकि इसका एक बैंक अकाउंट तैयार किया जा सके और भविष्य में उन्हें उनके कार्यों के हिसाब से किसी कंपनी या किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा यदि कोई कार्य हाथ में लिया जाता है उसमें उन्हें लगाया जाए। सभी श्रमिकों को 14 दिन के राशनकिट के साथ उन्हें होम क्वारंटीन के लिए संबंधित ग्रामों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed