{"_id":"5eb6be6b8ebc3e903336fddf","slug":"lock-down-faizabad-news-lko5208778130","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलों के लिए नामित अफसर अपर आयुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलों के लिए नामित अफसर अपर आयुक्त को सौंपेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश शासन ने जिलों में कोरोना संक्रमण रोकने और इससे जुड़ी व्यवस्था को देखने के लिए विशेष सचिव स्तर के अफसरों को लगाया है। यह अफसर जिलों में प्रवास करके वहां की व्यवस्था देखेंगे। कमिश्नर के स्तर पर इनको रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
अयोध्या मंडल के लिए भी विशेष सचिव स्तर के पांच अफसर लगाए गए हैं। इनमें अयोध्या जिले के लिए विशेष सचिव मनोज कुमार, अंबेडकरनगर के लिए विशेष सचिव गिरजेश त्यागी, सुल्तानपुर के लिए विशेष सचिव डॉ. अशोक चंद्र अमेठी के लिए विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्र और बाराबंकी के लिए विशेष सचिव राजेश कुमार को नामित किया गया है।
यह अफसर जिलों में प्रवास करके यहां कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के साथ ही की गई व्यवस्थाओं कम्युनिटी किचन, शेल्ट होम और अन्य प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था, क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था देखेंगे। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने बताया कि यह सभी अफसर अपनी रिपोर्ट अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपेंगे।