{"_id":"5eb5761c8ebc3e9051071a53","slug":"lock-down-faizabad-news-lko520749625","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण शुरू
विज्ञापन
रुदौली। भेलसर-रुदौली मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 143बी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम रेलवे ने शुरू कर दिया है। पुराने फाउंडेशन में नए पिलर और नया फाउंडेशन बनाने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई।
भेलसर-रुदौली मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग 143 बी पर ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने 2017 में किया था। निर्माण का कार्य रेलवे की निर्माण इकाई और राज्य सेतु निगम को करना था। राज्य सेतु निगम ने 20 दिसंबर 2017 से काम शुरू भी कर दिया,लेकिन अपने नियत समय पर रेलवे के हिस्से का निर्माण न हो पाने से का पूरा नही हो सका।
सेतु निगम अपने हिस्से का 70 फीसदी काम पूरा कर चुका है। रेलवे की निर्माण शाखा के सहायक अभियंता बनवारी लाल ने बताया लॉकडाउन के बाद निर्माण शुरू करने का आदेश सरकार से मिलने पर निर्माण शुरू किया गया है। निर्मित फाउंडेशन पर नए पिलर बनाए जा रहे हैं और नए फाउंडेशन के निर्माण के लिए गड्ढे की खुदाई भी कराई गई।