फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

छात्र ने पॉकेटमनी से दिया 50 हजार का दान

Fri, 17 Apr 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
lock Down
डीएम को 50 हजार का चेक सौंपते विद्यार्थी शाश्वत बंसल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोरोना से जंग में सहयोग का क्रम जारी है। शुक्रवार को कक्षा-12 के छात्र शाश्वत बंसल ने अपनी पाकेट मनी के लिए रखे गए 50 हजार रुपये का चेक दिया। जबकि शहर के नियांवा स्थित आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से शुक्रवार को कोरोना आपदा से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर्स कोष में एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कक्षा 12 के छात्र शाश्वत बंसल पुत्र आलोक बंसल निवासी रिकाबगंज ने अपनी पाकेट मनी के लिए रखे गए 50 हजार रुपये का चेक जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को सौंपा। उसने प्रधानमंत्री की अपील से प्रभावित होकर यह राशि सहयोग के तौर पर पीेएम केयर कोष के लिए डीएम कौ सौंपी। अनिल सरस्वती विद्या मंदिर लवकुश नगर वजीरगंज की ओर से स्कूल के प्रबंधक आलोक बंसल, प्रिसिंपल अनीता एंथनी, समन्वयक विमल सिंह और मदन मोहन त्रिपाठी ने कोरोना की रोकथाम के लिए पांच लाख रुपये का चेक डीएम को पीएम केयर कोष के लिए सौंपा।
विज्ञापन

उधर, शहर के नियांवा स्थित आनंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से शुक्रवार को कोरोना आपदा से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री केयर्स कोष में एक लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को उक्त राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता ने बताया कि इस राशि में हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों ने अपना दो दिन का वेतन सहयोग रूप में दिया है, जिससे कोविड-19 से हो रही महामारी से लड़ने में सहायता मिले। बताया कि इसके अलावा सीओ सिटी अरविंद चौरसिया एवं एसडीएम सदर आयुष चौधरी के नेतृत्व में नया पुरवा, नियांवा, चांदपुर हरवंश आदि क्षेत्रों जाकर करीब दो सौ लोगों को राशन किट भी वितरित किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नानक सरन, व्यापारी नेता शशिप्रकाश मिश्र, समाजसेवी लालजी मिश्र, सुनील वर्मा, जय नरायन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed