{"_id":"5e971f628ebc3e76d36aeecd","slug":"lock-down-faizabad-news-lko5177797171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों के सामने उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों के सामने उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में साथ-साथ खड़े लोग।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन-2 की शुरुआत हुई है, लेकिन अभी भी जिम्मेदारों की उदासीनता एवं लोगों की लापरवाही से लॉकडाउन की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को अमर उजाला ने कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर क्षेत्र का जायजा लिया तो पुलिस की शिथिलता से लॉकडाउन के दावों की पोल खुलती दिखी।
सबसे ज्यादा बैंकों के सामने लॉकडाउन का मखौल उड़ता नजर आया। लोग जान की परवाह किए बिना बेखौफ होकर एक झुंड में लाइन लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते दिखे। इन्हें व्यवस्थित करने के लिए पुलिसकर्मी भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
बैंककर्मी भी पूरी तरह उदासीन रहे। वहीं, सड़कों पर लोग बेफिक्र घूमते रहे। यदि लॉकडाउन की ये कमजोर कडिय़ां दूर न की गईं तो इससे निपटना आसान नहीं होगा। वहीं, दर्शननगर चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया कि सुबह के टाइम बैंकों पर जाकर लोगों को सचेत कर दिया था। अभी फिर जाकर निरीक्षण करेंगे। यदि लॉकडाउन का पालन होता नहीं दिखा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सीन एक : यूनियन बैंक कुढ़ाकेशवपुर शाखा
कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर चौकी क्षेत्र के सूर्यकुंड तिराहे पर स्थित यूनियन बैंक में बुधवार की सुबह 11:17 बजे ग्राहकों की लंबी कतार एक-दूसरे के पास-पास खड़े नजर आ रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का न तो इन्हें ख्याल था, ना ही कोई पुलिसकर्मी इर्द-गिर्द नजर आया। जबकि समय के साथ ग्राहकों की कतार बढ़ती जा रही थी।
सीन दो : पंजाब नेशनल बैंक दर्शननगर
दर्शननगर चौकी क्षेत्र के ही पंजाब नेशनल बैंक पुजारी पुरवा के निकट स्थित है। यहां बुधवार की सुबह 11:20 बजे बैंक के मुख्य द्वार एक साथ कई ग्राहक झुंड के रूप में खड़े नजर आए। जबकि कुछ इधर-उधर मंडराते दिखे। लॉकडाउन को लेकर न तो ग्राहक खुद सचेत दिखे ना ही कोई पुलिसकर्मी अथवा बैंककर्मी ही बाहर दिखा।