{"_id":"5e90872f8ebc3e6f9507c3bb","slug":"lock-down-faizabad-news-lko517184777","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 को पहुंचाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 को पहुंचाया राशन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते विधायक,एसएसपी व अन्य।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल अब वृहद रूप ले रही है। शुक्रवार को चौथे दिन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व एसएसपी आशीष तिवारी की मौजूदगी में पार्वती लॉन में युवा व्यापारियों द्वारा 350 जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया गया।
वहीं, इससे पूर्व अमर उजाला की पहल पर विधायक द्वारा अयोध्या-फैजाबाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भूख से तड़प रहे बेजुबान जानवर गाय, बंदर, कुत्तों व चिड़ियों को भोजन व दाना उपलब्ध कराया गया।
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लगातार चौथे दिन शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान भोजन संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए कोई भूखा न रहे रसोई का संचालन हुआ। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, एसएसपी आशीष तिवारी, व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में युवा व्यापारी अभिषेक अग्रवाल, अमल गुप्ता, प्राशु अग्रवाल, संदीप साहू, पीयूष मौर्या, अमित गुप्ता, सुप्रीत कपूर, रघुनंदन अग्रवाल, विजय अग्रहरि, अंकित अग्रवाल व सोमिल जायसवाल आदि ने राशन किट तैयार की।
विज्ञापन
इस राशन किट में 5 किलो आटा, तीन किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, दो सौ ग्राम सरसों का तेल, नमक व मसाला का पैकेट शामिल है। तैयार हुई करीब 350 राशन किट को शहर के विभिन्न स्थानों पर रह रहे जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है, ये सिलसिला लॉकडाउन तक चलता रहेगा। एसएसपी ने कहा कि इस विपदा के दौरान मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है, अमर उजाला परिवार ने भी इस महाअभियान में अपना अमूल्य सहयोग देकर अपना फर्ज निभाया है।