फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

दिल्ली के मरकज से आकर छिपा एक जमाती दबोचा, मचा हड़कंप

Thu, 09 Apr 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
lock Down
दिल्ली के मरकज में शामिल होने के बाद गांव में छिपे जमाती को दबोचा गया। - फोटो : FAIZABAD
रुदौली। तहसील के बनगांवा गांव में छिपे एक जमाती को सर्च अभियान में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। वह दिल्ली के मरकज में तब्लीगी जमात के एज्तेमा से वापस आकर छिपा हुआ था।
विज्ञापन

सीएचसी मसौधा में क्वारंटीन करने के बाद जांच के लिए सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। युवक के तब्लीगी जमात में शामिल होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जानकारी मिलने पर कोतवाल रुदौली विश्वनाथ प्रसाद यादव, दरोगा शमशाद अली व चौकी प्रभारी भेलसर रामचेत यादव ने सर्च अभियान चलाकर गांव के एक घर से बनगांवा निवासी शफीरूद्दीन पुत्र इब्राहिम (20) को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शफीरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि दिल्ली जमात में शामिल होकर अजमेर गया था। अजमेर से 21 मार्च को घर आया था। जमात में जाने वालों की तलाश होने की खबर पाकर छिप गया था।

कोतवाल ने बताया कि खुफिया तंत्र से जानकारी मिलने पर गुरुवार को उसे पकड़ लिया गया है। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अजमेर शरीफ से लेकर अयोध्या तक वह जहां-जहां गया होगा, उन्हें भी सामने लाकर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed