फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

लॉकडाउन में दो सौ जरूरतमंदों को मिला भरपूर राशन

Wed, 08 Apr 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
lock Down
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर कोई भूखा न रहे रसाई के तहत लोगों को खाद्य सामग्री वितरित करते विधायक ? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में भोजन संकट का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने दो सौ जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया। राशन किट में 5 किलो आटा, तीन किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, दो सौ ग्राम सरसों का तेल, नमक का पैकेट व मसाला शामिल है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस जैसी आपदा में सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन में तमाम जरूरतमंदों को राशन-भोजन आदि उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर शहर के युवा व्यापारियों द्वारा दूसरे दिन भी दो सौ परिवारों को राशन देने के लिए आपसी सहयोग से किट तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्वती लॉन में अमल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, प्राशु अग्रवाल, संदीप साहू, सुप्रीत कपूर, अमन मेंहदी, सिद्वांत मौर्या, रघुनंदन मौर्या, अमित गुप्ता, पीयूष मौर्या आदि ने मिलकर इसकी तैयारी की थी। बुधवार को सुबह नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त की मौजूदगी में सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव समेत युवा व्यापारियों ने दो सौ जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल सराहनीय है, इसी तरह अन्य सक्षम लोगों को सामने आना चाहिए। कहा कि जरूरतमंदों को लॉकडाउन तक प्रतिदिन राशन का वितरण किया जाएगा। सीओ सिटी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जिस तरह सामाजिक संगठनों ने अपने हाथ बढ़ाए हैं, वो विश्व के लिए एक मिसाल है। इस मौके पर समेत अन्य मौजूद रहे।
जरूरतमंद परिवार व इनका मददगार बनने को यहां करें फोन-
अमर उजाला फाउंडेशन-8392946279
अमल गुप्ता- 9415020824
अभिषेक अग्रवाल- 7860953294
प्रांशु अग्रवाल- 9044076176
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed