{"_id":"5e8de3788ebc3e7738598a53","slug":"lock-down-faizabad-news-lko516936523","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन की जांच निगेटिव, पांच और नमूने भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन की जांच निगेटिव, पांच और नमूने भेजे
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल निकालने वाली टीम।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना जांच के लिए मंगलवार को मसौधा फेसलिटी क्वारंटीन से जांच के लिए भेजे गए तीनों नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। बुधवार को भी जिले से पांच और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सबको क्वारंटीन वार्डों में रखा गया है।
कोरोना वायरस की जांच के लिए मंगलवार को मसौधा से तीन व्यक्तियों का नमूना गोरखपुर लैब भेजा गया था। इनमें एक तब्लीगी जमात से जुड़ा था। जबकि दो अन्य लोग शामिल थे। बुधवार को तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
वहीं, बुधवार को जिले से पांच नमूने भेजे गए हैं। इनमें चार नमूने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से गए हैं। जिनमें दो महिला एवं दो पुरुष शामिल हैं। सभी अन्य प्रदेशों से लौटे बताए गए हैं। जबकि एक नमूना मसौधा से भेजा गया है। इन सभी को निगरानी वार्डों में रखा गया है। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ ने किया फैसलिटी क्वारंटीन का निरीक्षण
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने मसौधा ब्लॉक में स्थित फैसलिटी क्वारंटीन सेंटर का बुधवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संबंधित रिपोर्टिंग और सुधारने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को करीब 15 मरीज निगरानी में रखे गए थे। इनमें 12 जमाती हैं। रिकार्ड मेनटेन रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है।