फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   loading-unloding stop at railway station

अब कोयले के गुबार से मिलेगी निजात, स्वच्छ होगा वातावरण

Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
loading-unloding stop at railway station
अयोध्या। रामनगरी में राममंदिर मॉडल की तरह बन रहे रेलवे स्टेशन के निर्माण को देखते हुए अयोध्या रेलवे स्टेशन पर गुड्स की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। यह रोक उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ कॉमर्शियल मैैनेजर जीएल मीना द्वारा लगाई गई है। इस रोक के चलते अब अयोध्या स्टेशन से सटी कोयला साइडिंग भी ठप्प हो गई है। कोयले की लोडिंग व अनलोडिंग नहीं हो पाएगी। रोक लगने से कोयला साइडिंग के आसपास रहने वाले लोगों में काफी हर्ष है अब जहां उन्हें कोयले के गुबार से निजात मिलेगी वहीं वातावरण भी शुद्घ होगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोयला साइडिंग के चलते रेलवे स्टेशन के आसपास का एक बड़ा हिस्सा कोयले के प्रदूषण के जद में था। सबसे ज्यादा प्रभावित वर्मा कॉलोनी के करीब 40 परिवार थे। यहां के लोग आए दिन प्रदूषण जनित समस्याओं का सामना करते थे। प्रदूषण के चलते कॉलोनी के कई लोग दमा व टीबी जैसी बीमारियों के मरीज बन गए।
विज्ञापन

अयोध्या में वर्षों से कोयला साइडिंग बंद करने की मांग होती रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया है। कोयला साइडिंग के अयोध्या से स्थानांतरण के लिए जमीन भी देखी जा रही है। उधर अयोध्या में 104 करोड़ की लागत से नए रेलवे स्टेशन का भी निर्माण चल रहा है। जिसको देखते हुए उत्तर रेलवे ने अयोध्या स्टेशन पर गुड्स की बुकिंग पर रोक लगा दी है। जिसके चलते अब कोई भी गुड्स अयोध्या स्टेशन पर नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कोयला ही आता था, ऐसे में इस रोक के कारण कोयले की लोडिंग व अनलोडिंग भी बंद हो जाएगी। इसकी पुष्टि रेलवे स्टेशन अयोध्या के अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल अगले आदेश तक यह रोक लगाई गई है। यह सही है सबसे ज्यादा कोयला ही आता था। ऐसे में गुड़्स की बुकिंग पर रोक से कोयला साइडिंग पर कोयले की लोडिंग, अनलोडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी।
लोग बोले, नवजीवन के आस जैसी है कोयला साइडिंग पर रोक
वर्मा कॉलोनी के निवासी कोयला साइडिंग बंद होने से काफी प्रसन्न हैं। लोगों ने कहा कि प्रदूषण तो हमारे जीवन का हिस्सा बन गया था, लेकिन अब नवजीवन की आस हो गई है। वर्मा कॉलोनी निवासी दीपक यादव ने कहा कि कॉलोनी में प्रदूषण का स्तर सर्वाधिक है। कोयला साइडिंग पर रोक से हम सभी को प्रदूषण से निजात मिलेगी।

वीरेंद्र सिंह व विजय यादव ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कोयले के गुबार के बीच जीने की आदत सी हो गई थी, यदि सच में कोयला साइडिंग बंद हो रही है तो इससे बड़ी खुशी हमारे लिए और क्या हो सकती है। प्रशांत कुमार ने कहा कि कोयला साइडिंग बंद होने के बाद प्रशासन को साइडिंग के आसपास के क्षेत्रों में ग्रीनरी विकसित करनी चाहिए ताकि अतिशीघ्र सभी को प्रदूषण से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed