फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Live telecast of Ram Janmotsav will happen for the first time from Ramlala's court

रामलला के दरबार से पहली बार होगा रामजन्मोत्सव का लाइव प्रसारण

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Live telecast of Ram Janmotsav will happen for the first time from Ramlala's court
अयोध्या। रामनवमी मेले की भव्यता इस बार देश-दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। यह पहला अवसर होगा जब रामभक्त घर बैठे रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के रामजन्मोत्सव के साक्षी बन सकेंगे।
विज्ञापन

एएनआई व दूरदर्शन द्वारा रामलला के दरबार से रामजन्मोत्सव का सीधा प्रसारण किया जाएगा। राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला रामनवमी मेला हो रहा है। कोविड के चलते दो साल मेला परंपरा निर्वहन तक ही सीमित रहा।
विज्ञापन

ऐसे में इस मेले में अयोध्या आने वाले भक्तों को त्रेतायुग जैसा माहौल मिले इसकी तैयारी है। विगत दिनों अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने भी इसको लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी निर्देश के अनुपालन में पूरी अयोध्या को राममय बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। मुख्य पर्व रामजन्मोत्सव 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। अनुमान है कि इस दिन अयोध्या में 20 से 25 लाख की भीड़ होगी।
रामनवमी मेले में इस बार कई ऐसी व्यवस्थाएं हैं जो भक्तों को पहली बार देखने को मिलेंगी। इसी क्रम में रामलला के दरबार से रामजन्मोत्सव का सीधा प्रसारण भी पहली बार किया जाएगा।
उपसूचना निदेशक मुरलीधर सिंह ने बताया कि एएनआई व दूरदर्शन द्वारा रामजन्मभूमि से लाइव प्रसारण जन्मोत्सव का होगा। इसकी तैयारियां की जा रही है।
उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में पहली बार सांस्कृतिक मंच भी सजाए गए हैं। इन मंचों पर सांस्कृतिक कलाकारों की प्रस्तुतियां मेलार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी।

बताया कि सूचना विभाग की ओर से गुरुवार से आठ स्थानों पर सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां शुरू कर दी गई हैं। तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल, गुप्तारघाट, दिगंबर अखाड़ा, बाल्मीकि भवन, दिगंबर जैन मंदिर, राम की पैड़ी गांधी आश्रम सहित आठ स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का प्रारंभ हो गया है। बताया कि इसके अलावा संस्कृति विभाग की ओर से भी सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed