फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   List of defaulters sought from departments

पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभागों से मांगी बकाएदारों की सूची

Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
List of defaulters sought from departments
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय ने विभिन्न विभागों से बकाएदारों की सूची मांगी है। इसी सूची से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान मिलान किया जाएगा। अब तक किसी भी विभाग ने बकाएदारों की सूची उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। भले ही राज्य निर्वाचन आयोग से अब तक चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई है लेकिन प्रशासन ने नामांकन से लेकर मतगणना तक की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव कार्यालय ने जिले के विभिन्न विभागों से बकाएदारों की सूची मांगी है। नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को अदेयता प्रमाणपत्र लगाना होता। यह प्रमाणपत्र विभागों से जारी होता है।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परचा दाखिल करने वालों के बकाए की स्थिति को जानने के लिए सूची जरूरी होती है। इसी के मद्देनजर उपजिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. वैभव शर्मा ने सहायक निबंधक सहकारिता को सभी ब्लॉकों की समिति के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की सूची, जिला पंचायत राज अधिकारी से ग्राम पंचायतों के बकाएदार की सूची, खंड विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत के बकाएदारों की सूची और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से जिला पंचायत के बकाएदारों की सूची सप्ताह भर के भीतर उपलब्ध कराने के लिए पत्र जारी किया था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि बकाएदारों की सूची विभागों से मांगी गई है जो अभी मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed