{"_id":"64287a7547a3977a4204c66a","slug":"life-imprisonment-for-two-killers-of-youth-faizabad-news-c-13-1-161401-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: युवक के दो हत्यारों को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: युवक के दो हत्यारों को आजीवन कारावास
Sun, 02 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने के दोषी पाए गए दो लोगों को अपर जिला जज अशोक कुमार दुबे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर हत्यारों पर सात-सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश तिवारी ने बताया कि बीकापुर क्षेत्र के ग्राम जोहन निवासी प्रदीप कुमार 27 दिसंबर 2011 की शाम अपने घर पर अलाव ताप रहे थे। इस बीच प्रदीप के पास एक फोन कॉल और वह कहीं चला गया। इसके बाद प्रदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दूसरे दिन प्रदीप का शव गांव के किनारे एक कुएं से बरामद हुआ।
चुनाव की रंजिश बताते हुए सुरेश मिश्रा तथा विमल मिश्रा निवासी श्रवणपुर खेत पलिया थाना कोतवाली बीकापुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन में पता चला कि प्रदीप का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था। इसके चलते महिला ने फोन करके उसे बुलाया और ग्राम जोहन के रहने वाले रामकिशन व रामकरन ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को छिपाने के लिए प्रदीप के शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने विवेचना कर रामकिशन और रामकरन के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई।