{"_id":"63e540d8faf2a13e13082c50","slug":"lekhpal-caught-red-handed-taking-bribe-of-three-thousand-rupees-faizabad-news-c-13-1-82702-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया लेखपाल
Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जमीन की दाखिल खारिज कराने के लिए तीन हजार की रिश्वत ले रहे सोहावल तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन सेल ने रंगे हाथ दबोच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदहा चौराहे के पास से दबोचे गए आरोपी लेखपाल को कैंट पुलिस को सौंप दिया गया। वहां लेखपाल से करीब चार घंटे पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके चालान किया गया।
एंटी करप्शन सेल के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि सोहावल तहसील क्षेत्र के कल्याण भदरसा व रैथुआ गांव में तैनात लेखपाल दिनेश चौरसिया ने कैंट थाना क्षेत्र के निवासी कृष्ण भूषण से दाखिल खारिज के नाम पर तीन हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करेप्शन टीम से की थी। इसके बाद से आरोपी पर नजर रखी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी लेखपाल दिनेश कुमार ने पीड़ित कृष्णभूषण को पैसे लेने के लिए मोदहा चौराहे पर बुलाया था। इसकी जानकारी होने पर टीम भी इर्द-गिर्द मौजूद थी। दोपहर में करीब 12:25 बजे कृष्ण भूषण ने जैसे ही लेखपाल को रिश्वत दी। टीम ने रंगे हाथ लेखपाल को दबोच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी को कैंट पुलिस को सौंप दिया गया, जहां उससे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई। थाना प्रभारी कैंट रतन शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज करके उसका चालान किया जा रहा है।
यह था मामला...
सूत्रों के अनुसार करीब 25 वर्ष पूर्व बीबीपुर गांव निवासी रामप्रताप पांडे द्वारा अपनी पुत्री के नाम अपने हिस्से की लगभग चार बीघा जमीन की वसीयत की गई थी। इसकी खारिज दाखिल संबंधित कोर्ट पर लंबित रही। इसी बीच रामप्रताप पांडे के बेटे राजकुमार पांडे को पुरानी वसीयत का एक कागज घर में रखे बॉक्स में मिला।
वसीयत की जानकारी होते ही राजकुमार पांडे ने खारिज दाखिल के लिए क्षेत्र के संबंधित लेखपाल दिनेश कुमार चौरसिया से संपर्क साधा। लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई तो उन्होंने अपने बहनोई कृष्ण भूषण पांडे निवासी गद्दोपुर मझंवा थाना कैंट को दी। कृष्ण भूषण पांडे ने संबंधित लेखपाल दिनेश कुमार चौरसिया से संपर्क साधा और वसीयत की खारिज दाखिल के लिए कहा तो लेखपाल ने तीन हजार रुपये की मांग की।