फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   LED light will take soon

दूधिया रोशनी से गुलजार होगा जुड़वा शहर

Sat, 16 Dec 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
LED light will take soon
नवगठित अयोध्या नगर निगम अब नए कलेवर में नजर आएगा। शहर को चमकाने की कवायद शुरू हो चुकी है।  एक तरफ अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए वार्ड-वार्ड सफाई अभियान शुरू हो रहा तो दूसरी ओर पोल से सोडियम लाइटें उतारकर एलईडी लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इससे शहर दूधिया रोशनी से चमकेगा साथ ही बिजली खर्च में भी लाखों रुपये की कमी आएगी। जुड़वा शहर में कुल 9 हजार 60 स्थानों पर एलईडी लगेगी जिसका जिम्मा ईईएसएल कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन


  अयोध्या-फैजाबाद नगर की प्रकाश व्यवस्था काफी बदतर हाल में है यहां सोडियम लाइटें लगाने में लाखों रुपये के गोलमाल भी हुए हैं।  नगर पालिका फैजाबाद में ऐसे मामलों की जांच भी कमिश्नर व शासन स्तर से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में जो सोडियम लाइट 8 हजार 244 रुपये की थी, उसे 13 हजार 390 की दर से पांच सौ लाइटें 28 मार्च 2016 में खरीदा गया था। इसके बाद 2017 में 200 लाइटें 90 वॉट की और पांच सौ लाइटें 120 वॉट की खरीदी गईं, इसमें भी बाजार मूल्य से डेढ़ गुना अधिक दाम पर लाखों के हेरफेर का मामला सामने आ रहा है।

अब जबकि नया नगर निगम प्रशासन जुड़वा शहरों के कायाकल्प में जुटा है तो पुरानी सोडियम लाइटों को उतारकर नई एलईडी लाइटें लगाने की कवायद शुरू की जा रही है। पुरानी लाइटों को बाजार में बाद में नीलाम करने की योजना है।

एलईडी लाइटों को लगाने के लिए केंद्र सरकार से नामित एजेंसी से नगर निगम अयोध्या का एग्रीमेंट भी हो चुका है। शहर में 9 हजार 60 स्थानों पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। जुड़वा शहर से कुल 1600 सोडिएम लाइटें हटाई जाएंगी।

नगर आयुक्त मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि नगर निगम अयोध्या की मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त हों, इसके लिए प्रयास जारी है। बताया कि  चिन्हित 9 हजार 60 स्थानों पर एलईडी लगाने का जिम्मा एनर्जी एफीसिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) कंपनी को सौंपा जा चुका है।

इसके लिए कंपनी व नगर निगम अयोध्या के सहायक अभियंता केपी आनंद के बीच एग्रीमेंट भी हो चुका है। अगले दो महीनों के भीतर काम शुरू हो जाएगा। कंपनी शीघ्र ही अपना सेटअप भी लगाने जा रही है।


एलईडी लगने से कम होगी ऊर्जा खपत
जुड़वा शहर शीघ्र ही दूधिया रोशनी से गुलजार होगा। संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए ईईएसएल कंपनी से करार भी हो चुका है। शहर में एलईडी लाइटों के लगने से करीब 50 प्रतिशत ऊर्जा की खपत कम हो जाएगी। 90 से 120 वॉट की एलईडी लगाई जाएंगी।
-केपी आनंद, सहायक अभियंता, नगर निगम अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed