{"_id":"b502ce180fa1c8c93022b18a868f5faf","slug":"led-bulb-distribution-in-the-district-from-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एलईडी बल्ब का वितरण कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एलईडी बल्ब का वितरण कल से
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू ऊर्जा दक्षता लाइटिंग कार्यक्रम के तहत पावर कॉर्पोरेशन जिले में छह
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर से एलईडी बल्ब का वितरण करेगा। कॉर्पोरेशन एलईडी का वितरण सिविल
लाइंस स्थित फेसू कार्यालय के साथ ही चौक, नाका, लालबाग, अयोध्या के नयाघाट
सहित ई-सुविधा वाले सभी उपकेंद्रों पर एक साथ करेगा।
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि यह एलईडी बल्ब अन्य बल्बों की तुलना में बेहद कम ऊर्जा क्षय करता है, जिससे एक तरफ जहां उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में काफी बचत होगी, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रहित में भी विद्युत की भारी बचत होगी। बताया कि सात वाट की एलईडी का वितरण किया जाएगा, जिसकी वारंटी तीन साल होगी।
इसकी कीमत मात्र 100 रुपये प्रति बल्ब है और इसकी रोशनी 15 वाट के सीएफएल के बराबर है। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र की छाया प्रति और अंतिम भुगतान किये गये बिल की छाया प्रति लाना आवश्यक होगा।
यहां होंगे वितरण
सुबह 11 बजे से सिविल लाइंस स्थित फेसू कार्यालय, लालबाग, नयाघाट अयोध्या, देवकाली, अमानीगंज, चौक, सिविल लाइन, नाका, नियांवा उपकेंद्रों के साथ ई-सुविधा वाले सभी विद्युत उपकेंद्रों पर एलईडी बल्ब का वितरण होगा।