फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Law student put jam,performance

विधि छात्रों ने लगाया जाम, प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
लगभग घंटे भर तक चला जाम रेजीडेंट मजिस्ट्रेट व पुलिस के हस्तक्षेप पर परीक्षा करवाए जाने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र शांत हुए। छात्रों ने आरएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


विधि तृतीय सेमेस्टर के लगभग 250 छात्रों के परीक्षा फॉर्मों का सत्यापन न हो पाने से परीक्षा अब अधर में बताई जा रही है।

साकेत महाविद्यालय में बुधवार को प्रथम पाली में विधि तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। विधि के छात्र परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे तो छात्रों को अवध विश्वविद्यालय से परीक्षा फॉर्मों का सत्यापन न हो पाने और प्रवेश पत्र न पहुंच पाने के कारण परीक्षा न हो पाने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


 इस पर छात्र भड़क गए, आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों प्रमोद चौहान, पवन खरवाह, सुनील दत्त, अविनाश शुक्ल, रमेश यादव, सौरभ श्रीवास्तव आदि का कहना था कि उन्होंने परीक्षा फॉर्म समय से भर कर जमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से फॉर्मों का सत्यापन नहीं कराया गया। जिससे प्रवेश पत्र भी नहीं आ सका है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर छात्रों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अभय गुप्त को ज्ञापन भी सौंपा।

कॉलेज के प्राचार्या डॉ. एसएन दुबे का कहना है कि विधि के छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई थी। क्योंकि प्रवेश देरी से हुए थे। बीच में परीक्षाओं के होने व अवकाश हो जाने के कारण दिक्कतें आई। अवध विश्वविद्यालय ने छात्रों की उपस्थिति पंजिका और सीटों की संख्या के विवरण मांगा है।


 उसे दिखाने के पश्चात नई परीक्षा की तिथि जल्द घोषित कर परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। दूसरी तरफ विधि छात्रों के परीक्षा फॉर्मों सत्यापन न हो पाने और प्रवेश पत्र न पहुंचने के कारण की बाबत अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी से कई बार बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed