फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   LandT to electrify underground in Ramnagari with Rs 240 crore

240 करोड़ से रामनगरी में भूमिगत विद्युतीकरण करेगी एलएंडटी

Fri, 25 Jun 2021 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
LandT to electrify underground in Ramnagari with Rs 240 crore
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए स्मार्ट शहर की परिकल्पना के तहत विद्युत वायरों को भूमिगत किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

अयोध्या के शेष 70 ट्रांसफॉर्मरों को भूमिगत किए जाने का जिम्मा एलएंडटी को सौंपा गया है। 240 करोड़ रुपये की लागत से पूरी अयोध्या के मुुख्य मार्गों से लेकर प्रत्येक मोहल्ले की गलियों तक की विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य की शुरुआत इसी पखवारे से शुरू होगी। सबसे पहले अयोध्या गेट से नया घाट के शेष इलाकों से विद्युत वायरों को भूमिगत किया जाएगा। अयोध्या को श्रद्धालुओं व पर्यटकों की दृष्टि से विकसित करने के लिए शहर को अत्याधुनिक बनाने जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पानी, सीवर समेत विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना है। इससे लिए पॉवर कॉर्पोरेशन ने रामनगरी अयोध्या व फैजाबाद के लिए अलग-अलग डीपीआर तैयार किया है।
दोनों शहरों को मिलाकर लगभग 1400 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार हुई है। इसमें अयोध्या जोन के लिए 240 करोड़ रुपये का कार्य प्रस्तावित है। इसी को प्रथम चरण में किया जाना तय हुआ है।
अयोध्या में पहले ही कुछ इलाकों के 18 ट्रांसफार्मर को भूमिगत किया जा चुका है। अभी भी 70 ट्रांसफार्मरों के वायरों को भूमिगत किया जाना है। इसके लिए एलएंडटी को जिम्मेदारी मिली है। इसी पखवारे में एलएंडटी कार्य शुरू करेगा।
योजना यह है कि अयोध्या गेट से नया घाट मार्ग के जिन स्थानों पर भूमिगत वायर नहीं डाले गए हैं, उनको सबसे पहले भूमिगत किया जाएगा। कारण यह है कि अयोध्या से नयाघाट तक के इलाके की सड़क का चौड़ीकरण होना है।
अयोध्या के विकास के नोडल विभाग अयोध्या विकास प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में सड़क बनाने से पूर्व ही पानी, सीवर व विद्युत की लाइनों को भूमिगत होना है ताकि बार-बार सड़क को खोदना न पड़े।
इसी आदेश के तहत सबसे पहले अयोध्या गेट से नया घाट तक के शेष इलाकों के विद्युत वायरों को भूमिगत किया जाएगा। अयोध्या में भूमिगत विद्युतीकरण का कार्य भले की इसी पखवाड़े में शुरू होने जा रहा है लेकिन अभी तक फैजाबाद जोन का फाइनल डीपीआर नहीं बन सका है।
यही कारण है कि इसको दूसरे चरण में पहुंचा दिया गया है। फैजाबाद जोन में एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। सर्वे रिपोर्ट में फैजाबाद जोन में करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।
फाइनल डीपीआर न आने के कारण फैजाबाद में अंडरग्राउंड वायर बिछाने का सपना फिर से अधूरा रह गया है। इतना अवश्य है कि फैैजाबाद जोन में भी सहादतगंज से अयोध्या गेट तक मार्ग की एचटी लाइन भूमिगत होगी।

रामनगरी में भूमिगत विद्युतीकरण का कार्य इसी पखवारे में शुरू होने की उम्मीद है। कार्य का जिम्मा एलएंडटी को दिया गया है। इसमें रामनगरी के शेष 70 ट्रांसफार्मर को भूमिगत किया जाएगा। कोशिश यह है कि पहले अयोध्या गेट से लेकर नया घाट तक के छूटे इलाकों में भूमिगत विद्युतीकरण किया जाएगा। - मनोज गुप्ता, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed