{"_id":"323a08e46738933cd125deec18b97cd7","slug":"labour-minister-arrived-at-hashim-ansari-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम मंत्री पहुंचे हाशिम अंसारी के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम मंत्री पहुंचे हाशिम अंसारी के घर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर मंगलवार शाम अचानक बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी के घर पहुंच गए। उन्होंने हाशिम से बंद कमरे में बात की। बातचीत में हाशिम ने कहा कि सपा को मैंने अपने खून से सींचा है लेकिन बुक्कल नवाब जैसे लोग ऐसा बयान क्यों दे रहे हैं।
हाशिम ने मंत्री से कहा कि सरकार व उनके नेता काम करें या न करें लेकिन पब्लिक से मिलते रहें। कहा कि सपा को लोग नीचा दिखाने के लिए हथकंडा अपना रहे हैं। हम अमन और शांति की बात करते हैं। इसके बाद हाशिम व शाहिद मंजूर बंद कमरे में गुफ्तगू करने लगे।
बाहर निकलने पर मंत्री शाहिद ने मीडिया से कहा कि वह हाशिम की कुशलक्षेम पूछने आए थे। मंदिर व मस्जिद से जुड़े सुब्रमण्यम स्वामी के आए बयान पर शाहिद ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार है और सौहार्दपूर्ण वातावरण बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।