फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   kishan manch

कृषि विश्वविद्यालय में 34 महिला किसानों का हुआ सम्मान

Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
kishan manch
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा महिला किसान दिवस पर महिला किसानों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। साथ ही जागरूकता एवं प्रशिक्षण भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने महिलाओं के कृषि के क्षेत्र में कार्यों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय उनके इस प्रयास में यथासंभव सहयोग करेगा। इससे वे छोटे व्यवसाय स्थापित कर बड़े व्यवसाय में परिवर्तित कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरुषों के अपेक्षा महिलाएं हर क्षेत्र में अधिक सफल हैं। वे भी आगे आएं और कृषि के नवीन तकनीकी को अपनाएं। कुलपति डॉ. बिजंद्र सिंह तथा अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. सुमन प्रसाद मौर्या ने कार्यक्रम में हुई सभी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि महिला किसान दिवस में 26 महिला किसानों ने प्रतिभाग किया और उनके लिए आयोजित प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में महिला किसान उत्तम कोरी, कौशल्या देवी तथा रीना देवी ने कृषि क्षेत्र में अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों उनकी समस्याओं तथा विश्वविद्यालय में हुए अपने अनुभव साझा किए। महिला किसान दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने इन किसान महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कृषि कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उसके बाद महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, परिवार संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा किया गया, जिसमें 9 महिलाओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता की विजेताओं को भी कुलपति ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed