फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kisan Samman Nidhi worth crores sent to the accounts of the dead

Kisan Samman Nidhi: मुर्दों के खातों में भेज दी करोड़ों की किसान सम्मान निधि, 7352 मृत हुए 'लाभान्वित'

Sat, 10 Sep 2022 04:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अयोध्या
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 10 Sep 2022 04:17 PM IST
सार

अयोध्या में किसान सम्मान निधि के वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। करीब 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मुर्दों के खाते में जा चुके हैं। कृषि विभाग इसकी वसूली की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi worth crores sent to the accounts of the dead
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान सम्मान निधि को लेकर जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 7352 मृत किसान पीएम सम्मान निधि ले रहे हैं। एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस योजना में अब तक 11 बार दो-दो हजार रुपये कुल 16 करोड़ 17 लाख 44 हजार रुपये इन किसानों के खाते में जा चुके हैं। लगातार हो चल रहे सत्यापन में इसका खुलासा होने के बाद कृषि विभाग अब मुर्दों को दी गई राशि की वसूली करने की तैयारी में है। जिले में कुल 375818 किसान हैं। सम्मान निधि में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद अब तक हुए सत्यापन के बाद जो तस्वीर सामने आई वो चौंकाने वाली है। इस सत्यापन के अनुसार करीब 7352 ऐसे किसान हैं जिनकी एक या दो किश्त के बाद मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद भी उनके खाते में किसान सम्मान राशि भेजी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में 870, रुदौली में 1861, बीकापुर में 1725, मिल्कीपुर में 1361 व सोहावल में 1535 किसान मृत हो चुके हैं। कृषि विभाग द्वारा कराए गए भूलेख सत्यापन में यह आंकड़ा सामने आया है। हालांकि अभी तक केवल 74.14 फीसदी 278782 किसानों का ही सत्यापन का कार्य हुआ है। अभी भी 97036 किसानों का सत्यापन बाकी है। ऐसे में शत प्रतिशत सत्यापन की रिपोर्ट सामने आने पर और भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


इस योजना का लाभ भूमिहीन किसान भी उठा रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक भूमिहीन इस योजना के लिए पात्र ही नहीं हैं। आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 8350 भूमिहीन किसान चिह्नित किए गए हैं। जो पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तहसील सदर में 2427, रुदौली में 1095, बीकापुर में 3817, मिल्कीपुर में 687 व सोहावल में 324 किसान हैं ऐसे हैं जो भूमिहीन होने के बावजूद किसान सम्मान निधि की राशि डकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत एक दिसंबर 2018 को गई थी। यह योजना किसानों की आय बढ़ानेे के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये राशि किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपये भेजी जाती है। जिले में अब तक किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 किस्त दी जा चुकी हैं।


मृतक किसानों की संख्या
सदर 870
रुदौली 1861
बीकापुर 1725
मिल्कीपुर 1361
सोहावल 1535

उप निदेशक कृषि डॉ. एसके त्रिपाठी का कहना है कि अभी भूलेख सत्यापन का काम चल रहा है। जिन किसानों को मृत्यु के बाद किसान सम्मान निधि की किस्त गई है। उसको वापस कराया जाएगा। मृत किसानों के परिजनों को वरासत होने के बाद उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। उनसे हर हाल में रिकवरी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed