{"_id":"5d6ed68cacc4d6c5ed0600610aef085b","slug":"kisaan-express-the-tragedy-avoided-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे से बची किसान एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे से बची किसान एक्सप्रेस
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलारपुर और फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच किसान एक्सप्रेस बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। ट्रैक किनारे घास चर रहे पालतू जानवर चलती ट्रेन के दौरान एसी कोचों के बीच में घुस गया। ट्रेन की कपलिंग में फंसने के बाद वह काफी दूर तक घिसटता गया। इससे पशु बुरी तरह कटकर मर गया।
जबकि इस दौरान ट्रेन की डायनमो बेल्ट व जनरल कोच के पानी की टंकी टूट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को किसी तरह रोकने में कामयाबी हासिल की, वरना कोच बेपटरी हो सकते थे। यात्रियों के सहयोग से पशु हटाने के दस मिनट बाद चालक ट्रेन लेकर फैजाबाद पहुंचा, जहां मरम्मत के बाद उसे आगे रवाना किया गया।
हादसा 15:15 बजे के करीब ग्रामीण क्षेत्र सलारपुर क्षेत्र में गेट संख्या 122 ए के निकट गुरुवार को हुआ है। तेज गति से फैजाबाद जा रही डाउन 13008 के एसी कोचों के बीच अचानक ट्रैक के किनारे घास चरता पशु जा घुसा। पशु का गला दोनों डिब्बों को जोड़ने के लिए लगी कपलिंग में फंस गया।
विज्ञापन
कोई दुर्घटना भांप चालक ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक पशु काफी दूर तक घिसटकर मर गया। एक बड़ी दुर्घटना टलने पर यात्री, चालक, गार्ड सभी ईश्वर को धन्यवाद देने लगे। चालक ने यात्रियों की मदद लेकर पशु को ट्रैक से हटाया। करीब दस मिनट बाद ट्रेन फैजाबाद के लिए रवाना हुई।
सूत्रों का कहना था कि ट्रेन 15:30 बजे के करीब फैजाबाद पहुंची। पशु के टकराने से ट्रेन की डायनमो बेल्ट टूट गयी। एसी कोच के पीछे लगी जनरल कोच में पानी की टंकी टूट गयी। ट्रेन की खराबी की सूचना पर कोचिंग डिपो व विद्युत अभियंता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गये।
मरम्मत के बाद किसान एक्सप्रेस सायं 16:25 बजे वाराणसी की ओर रवाना की गयी। एसएस दिग्विजय कुमार ने घटना होने और मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना किये जाने की बात स्वीकार की है।