फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   KIDNAP POLICE

Ayodhya News: खनन अधिकारी के बेटे के अपहरण में चार हिरासत में

Sat, 24 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
KIDNAP POLICE
अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने जिले के खनन निरीक्षक के आवास से गैर जनपद निवासी तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि खनन अधिकारी के छोटे बेटे का अपहरण करने की कोशिश में जुटे थे और कैब बुक करवाकर यहां आए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि खनन निरीक्षक दीपक कुमार का दूरदर्शन चौराहे के पास डीएम आवास के निकट आवास है। शुक्रवार को किसी कार्य से लखनऊ गए थे। इसी बीच दूसरी पहर तीन युवक खनन निरीक्षक के आवास में घुस गए और काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो चौराहे के पास इंतजार कर रहे कैब चालक ने आसपास के लोगों से चर्चा की। बताया कि युवकों ने उनका किराया भी नहीं दिया और खनन निरीक्षक के बेटे को अगवा करने की बात कह रहे थे। इसके बाद मामले की सूचना कैंट पुलिस को दी गई और मौके पर लोगों का मजमा जुट गया। कैंट पुलिस ने तीन युवकों समेत कैब चालक को हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए कैंट थाने लाई है।
विज्ञापन


इस बाबत खनन निरीक्षक डा दीपक कुमार ने बताया कि वह लखनऊ से वापस लौट रहे है। उनका छोटा बेटा बोल नहीं पाता है,युवक उसी का अपहरण करने की बात कर रहे थे। पत्नी ने बताया है कि युवक तीन बजे से ही आवास के आसपास घूम रहे थे और जबरिया घर में घुस आए। फिलहाल वस्तुस्थिति सीसीटीवी फुटेज से साफ होगी। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चिनहट लखनऊ निवासी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शिकायत और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर विधिक कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed