फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Khabbu surrenders in fake marksheet case, sent to jail by court

Ayodhya News: फर्जी अंक पत्र मामले में खब्बू का सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

Fri, 31 Mar 2023 06:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 31 Mar 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Khabbu surrenders in fake marksheet case, sent to jail by court
अयोध्या। फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए गोसाईगंज के पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अपर जिला जज तृतीय अशोक कुमार दुबे की अदालत ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। उनके अधिवक्ता दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि अपर जिला जज तृतीय पूजा सिंह ने फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में खब्बू को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस आदेश को खब्बू और मामले के सह अभियुक्तों पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव और चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश सिंह ने तीनों की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत का आदेश बहाल कर दिया था। इसी मामले में सजा भुगतने के लिए शुक्रवार को इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed