फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kanpur university general seats were all full of Home Science

कानपुर विवि की होम साइंस की सारी सामान्य सीटें हुईं फुल

Tue, 07 Jul 2015 11:27 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में एमएससी होम साइंस की सारी सामान्य सीटें भर गईं। जबकि एनडी कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद में एमएससी होम साइंस के फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट (एफआरएम) की अन्य पिछड़ा वर्ग की एक फ्री सीट अवशेष है।
विज्ञापन


विवि परिसर में मंगलवार दोपहर से काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि मेरठ में एमटीए व एमटीबी प्रोग्राम में सामान्य वर्ग की सभी फ्री सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी उमेश पाठक ने बताया कि पहले दिन की काउंसलिंग में सामान्य, ओबीसी व अनुसूचित जाति की सभी फ्री सीटों पर प्रवेश पूरे हो जाने के बाद अब मात्र   पेड व अन्य वर्गों में आरक्षित सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



काउसिंलिंग के पहले दिन एनडी कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन महाविद्यालय में एमवीएससी कोर्स के लिए भी शाम तक प्रवेश लिए जा चुके थे।

उधर कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने काउंसलिंग स्थल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से बातचीत कर स्नातक उत्तीर्ण छात्रों से उनकी रुचि पूछी। उनके साथ उनकी पत्नी व अलीगढ़ मुस्लिम विवि में फसल सुरक्षा वैज्ञानिक मशर्रत हसीब ने भी काउंसलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया।

मीडिया प्रभारी के अनुसार बुधवार की काउंसलिंग के लिए आमंत्रित 700 अभ्यर्थियों मेें से 298 ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रदेश के तीन कृषि विवि कानपुर, मेरठ व फैजाबाद में प्रवेश किया जाना है।


काउंसलिंग में मेरठ विवि के कुलसचिव डॉ. सीएस प्रसाद, फैजाबाद विवि के कुलसचिव डॉ. पीके सिंह, उप कुलसचिव रामचंद्र यादव सहित प्रवेश समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed