फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   kanpur university digital vc

Ayodhya News: मूल्यांकन में मनमानी को लेकर कुलपति व कुलसचिव से शिकायत

Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
kanpur university digital vc
लालगंज (रायबरेली)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सत्र 2023 के चल रहे डिजिटल मूल्यांकन में हो रही मनमानी के खिलाफ शिक्षकों ने कुलपति व कुलसचिव को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। नाराज शिक्षकों का आरोप है कि कई मूल्यांकन केंद्रों में केंद्र प्रभारी अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए समय से पहले केंद्र खुलवाकर मूल्यांकन करा रहे हैं, इससे समय से पहुंचने वाले शिक्षकों को कम कापियां मिलने से उनका नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत करने वालो में शामिल शिक्षक डॉ. बालकृष्ण चौरसिया, आशीष तिवारी, डॉ. मनीष कुमार, विवेक कुमार, डॉ. आभा सिंह व डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को भेजे पत्र में गए ज्ञापन में बताया कि जहां एक ओर विश्वविद्यालय की ओर से बैसवारा डिग्री कॉलेज में बनाए गए डिजिटल मूल्यांकन केंद्र में मूल्यांकन कार्य सुचारू तरह से हो रहा है वही जिला केंद्र सहित कई अन्य केंद्रों में केंद्र संचालकों की मनमानी शिक्षकों के साथ ही मूल्यांकन कार्य पर भारी पड़ रही है। पीड़ित शिक्षकों ने पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed