{"_id":"dcc9c726ed750ab4aa5192bf352c5dae","slug":"jewelry-of-60-thousand-took-away-by-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार के जेवरात उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार के जेवरात उठा ले गए चोर
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के पूरे कीरत कांटा चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने एक के बाद एक दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी को अंजाम दे डाला। दुकानों का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों का पुलिस पता भी नहीं लगा सकी है।
तहसीनपुर गांव निवासी लालजी सोनी की राधा ज्वैलर्स के नाम से दुकान कांटा चौराहे पर हैे। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का ताल तोड़ कर सोने व चांदी के जेवरात को पार कर दिया। कुछ दूर स्थित सुरेंद्र गौतम निवासी करेरु की आभूषण की दुकान का पीछे से दरवाजा तोड़ कर चोरो ने 25 हजार रुपये के जेवरात को चुरा लिया। लालजी ने बताया कि आभूषण में ज्यादातर आर्टिफीशियल ज्वैलरी थी। इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बताया कि चोर 35 हजार के जेवरात ले गए।