फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Janata Express will stop for five minutes

अयोध्या में मेला तक पांच मिनट रुकेगी जनता एक्सप्रेस

Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 29 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Janata Express will stop for five minutes
चैत्र मास में लगने वाले अयोध्या के राम मेले में बरेली-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का ठहराव  गुरुवार से पांच मिनट कर दिया गया है। अभी तक यह ट्रेन अयोध्या में केवल दो मिनट रुकती थी। ठहराव की यह नई व्यवस्था मेला समाप्ति के एक दिन बाद तक चालू रहेगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुरादाबाद बेस की वाराणसी-लखनऊ-बालामऊ के बीच प्रतिदिन चल रही पैसेंजर ट्रेन में दो अतिरिक्त यात्री कोच लगेंगे। यह ट्रेन अब तक पांच यात्री डिब्बों के साथ चल रही है। यह जानकारी मंडल परिचालन प्रबंधक कोचिंग ऋचा शर्मा ने दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डीओएम कोचिंग ने स्टेशन अधीक्षक से किसी एक ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त यात्री कोच मांगने को कहा था। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने प्रयाग-फैजाबाद के बजाय वाराणसी-लखनऊ सवारी गाड़ी में यह सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इसे सात के बजाय नौ कोचों के साथ मेला अवधि तक चलाया जायेगा। इसी के साथ डीओएम कोचिंग ऋचा शर्मा ने भरोसा दिया है कि मेला चरम पर पहुंचने (पांच अप्रैल को नवमी) के आसपास अर्थात एक दिन आगे व एक दिन बाद तक प्रयाग से चलकर फैजाबाद में समाप्त होने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का अयोध्या से संचालन शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed