फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   International conspiracy going on against Hindus

हिंदुओं के खिलाफ चल रही है अंतरराष्ट्रीय साजिश

Fri, 15 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
International conspiracy going on against Hindus
अयोध्या करसेवकपुरम में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ मौजूद जितेंद्र नरायण त्या - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जितेंद्र नारायण त्यागी बन चुके शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। सरयू स्नान के बाद उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

सरयू तट पर सांसारिक वस्त्रों के त्याग का एलान किया कि वे आज से केवल भगवा वस्त्र ही धारण करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश चल रही है। जो सीरिया में होता रहा वह हिंदुस्तान में दिख रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान व महाराष्ट्र में जो हुआ वह ठीक नहीं है। काशी और मथुरा के सवाल पर कहा कि पुराने समय में ऐसे मंदिर, जिन्हें तोड़कर मस्जिद बनाई गई। मुसलमानों को चाहिए, ऐसे मसले सहमति से हल किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सिद्ध हो, वो मंदिर हिंदू भाइयों को वापस करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के अंदर का डर खत्म होना चाहिए। सनातन धर्म की रक्षा के लिए संतों से मार्ग दर्शन मिलता है।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट किए हैं। आज से वह भगवा ही धारण करेंगे। भगवा शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक है।
वह बोले कि पूरी दुनिया के जिहादी और आतंकी हमें मारना चाहते हैं। हमारे सिर पर इनाम रखा है, वो चाहें तो सिर काट लें। मैं भगवान के दरबार में अपना कटा हुआ सिर लेकर भगवा वस्त्र में हाजिरी दूं, यह मेरी कामना है।

मैं बहुत जल्द संन्यास भी ले लूंगा। बचा हुआ जीवन हिंदुओं की संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित है। कारसेवकपुरम में उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। चंपत राय ने कहा कि जितेंद्र त्यागी वर्षों से परिचित हैं, यह शिष्टाचार भेंट है। इस दौरान विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा व राजूदास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed