फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   inspection

डीएम कराएं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ के गुणवत्ता की जांच

Sat, 28 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
inspection
अयोध्या। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से अपेक्षा की कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता की जांच कराएं, साथ ही इसके पूर्ण कार्यों की सूची भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास कल्याणए राजस्व आदि के लगभग 42 बिन्दुओं की समीक्षा की गई। इसका संक्षिप्त विवरण डीएम अनुज कुमार ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए और लाभार्थियों के चयन के समय शासनादेश के साथ-साथ स्थानीय स्तर की समस्याओं को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के पूर्ण कार्यो की सूची उपलब्ध कराने, सड़ककी गुणवत्ता को जांच करने के लिए डीएम से अपेक्षा की गई।
बैठक में कहा गया कि जल निगम द्वारा जिन हैंडपंपों की स्थापना की गई, उसमें चबूतरे नहीं बनाए गए हैं, साथ ही साथ ग्रामीण पाइप लाइन पेयजल योजना में कुछ गांवों में कतिपय स्थानों पर पानी की टंकी बनाई गई लेकिन उसमें किसी प्रकार की जलापूर्ति नहीं होती जिससे इस योजना से कोई भी व्यक्ति लाभान्वित नहीं हो पा रहा है।
कृषि कार्यों तथा कृषि विकास योजना से संबंधित कार्यो में तेजी लाने की अपेक्षा की गई। खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रमों में मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में 2118 लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 752 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। बताया गया कि खतौनी के कार्यो के कम्प्यूटरीकरण किए जा चुके है कुछ काश्तकारों के अंशों का निर्धारण करते हुए खतौनी में दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
अमृत योजना एवं नमामि गंगे योजना के कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभी तक कुल 2.30 लाख शौचालय बनाए जा चुके है इसके अतिरिक्त बेसलाइन सर्वे में छूटे हुए लगभग 3585 व्यक्तियों के भी शौचालय बनाए गए।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, समग्र शिक्षा अभियान, उज्जवला योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना की समीक्षा की गई।
इसमें सांसद लल्लू सिंह लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद की 17वीं लोकसभा के लिए वर्ष 2019-20 की प्रथम किश्त की धनराशि भारत सरकार से खाते में प्राप्त हो गई है।
रितेश पांडेय सांसद लोकसभा क्षेत्र अंबेडकरनगर की 17वीं लोकसभा के लिए वर्ष 2019-20 की प्रथम किश्त की धनराशि के सापेक्ष अद्यतन नोडल जनपद अंबेडकरनगर से न तो कोई धनराशि इस जनपद को प्राप्त हुई है, न ही सांसद का कोई प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
धनराशि एवं प्रस्ताव प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सीडीओ अभिषेक आनंद ने विभिन्न योजनाओं को स्पष्ट किया।

बैठक में अंबेडकरनगर के सांसद रितेश पांडेय विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली रामचंदर यादव, विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ और विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी, बीकापुर विधायिका के प्रतिनिधि, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, परियोजना निदेशक कमलेश कुमार सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed