फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Including former IPS officer joined the Congress party

पूर्व आईपीएस अफसर समेत कई ने थामा कांग्रेस का दामन

Sat, 16 Jan 2016 12:24 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Including former IPS officer joined the Congress party
एक पूर्व आईपीएस अफसर, सांप्रदायिक सद्भाव पर राष्ट्रपति से पुरस्कृत व्यक्ति सहित कई लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर झंडा पकड़ाया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बढ़ता जनाधार और उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति जनता में आशा व विश्वास है। यही कारण है कि आम जनमानस और समाज का प्रबुद्ध वर्ग कांग्रेस पार्टी में जुड़ काम करके अपने को गौरवान्वित महसूस करता है।
विज्ञापन


बड़े पदों पर रहने और सांप्रदायिक सद्भाव के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों का कांग्रेस की सदस्यता लेना इस बात का प्रमाण है कि आज सर्व समाज कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित है। कहा कि आम लोग भाजपा और सपा की भ्रष्ट व फरेब की राजनीति से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल पूर्व आईजी एंटीकरप्शन गिरीश नंदन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समभाव पर चलकर सर्व समाज के हित में योजनाएं बनाती है। जबकि अन्य पार्टियां जातिवाद और सांप्रदायिक का सहारा लेकर समाज को खंडित करने की सोच रखती हैं।


सदस्यता लेने वालों में स्वास्थ्य विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र कुमार द्विवेदी और सांप्रदायिक सद्भाव पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रमाशंकर सिंह भी शामिल थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि पार्टी में उनके अनुभव का लाभ लेकर कार्य किया जाएगा।

कांग्रेस में शामिल होने वालों के सम्मान का ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर अशोक सिंह, सुनील पाठक, गिरीश पति त्रिपाठी, शीतला पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed